बंगाल की किस विधानसभा सीट पर दोबारा होगी वोटिंग, रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

बंगाल की किस विधानसभा सीट पर दोबारा होगी वोटिंग, रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में मतदान समाप्त होने के बाद, एग्जिट पोल्स के नतीजे भी आ गए हैं. अब सभी को 4 मई को आने वाले अंतिम चुनाव परिणामों का इंतजार है जो इन राज्यों की तस्वीर साफ करेगी. क्या एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होंगे या फिर गलत ये चार मई को ही मालूम होगा.

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल 

पश्चिम बंगाल एग्जिट पोल को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है.यहां अंतिम चरण में भारी मतदान हुआ. मतदाता सूची में संशोधन, पहचान की राजनीति और मजबूत जमीनी लामबंदी जैसे मुद्दों ने चुनाव को प्रभावित किया. एग्जिट पोल्स तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर का संकेत दे रहे हैं, और कई सर्वेक्षण त्रिशंकु विधानसभा की संभावना जता रहे हैं. अनुमान की मानें तो भाजपा का राज्य में विस्तार होता दिख रहा है

फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर वोटिंग

दक्षिण 24 परगना के फलता विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल 2026 को हुए मतदान में गंभीर गड़बड़ी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखलंदाजी के बाद चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने मतदान रद्द कर 21 मई, 2026 को सभी 285 पोलिंग बूथों पर फिर से मतदान कराने की घोषणा की है. वोटों की गिनती 24 मई को होगी

चुनाव हिंसा मुक्त रहा, यह अच्छी बात है…पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की EC की प्रशंसा

पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी देबाशीष सेन ने बयान दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव हिंसा-मुक्त रहा, और सबसे अच्छी बात यह थी कि इसमें कोई शिकायत नहीं आई. इस मामले में चुनाव आयोग को A+ दूंगा. SIR एक मुद्दा है. 2,70,000 मतदाता वोट नहीं डाल पाए. उन्हें कोई समस्या नहीं थी. लोकतंत्र में यह सही नहीं है. इस मामले में उन्हें B-minus दूंगा

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *