डीएनटी संघर्ष समिति का आंदोलन उग्र: भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज कर खदेड़ा, मची भगदड़

डीएनटी संघर्ष समिति का आंदोलन उग्र: भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव, लाठीचार्ज कर खदेड़ा, मची भगदड़

पाली जिले के रानी कस्बे के पास स्थित बालराई गांव में शुक्रवार को डीएनटी (घुमंतु, अर्ध-घुमंतु एवं विमुक्त) संघर्ष समिति और राष्ट्रीय पशुपालक संघ का आंदोलन अचानक उग्र हो गया। महापड़ाव पर बैठे लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने लाठीचार्ज कर उनको खदेड़ा। हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। महापड़ाव शाम को उस समय हिंसक हो गया जब प्रदर्शनकारियों ने ब्यावर–पिंडवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-162) को जाम करने की कोशिश की।

पाली में भड़की आरक्षण की 'आग' तो पुलिस ने भांजी लाठियां, आंसू गैस के गोले  छोड़े

मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी और पथराव शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। इस दौरान एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए पाली के बांगड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पथराव के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बल ने कड़ी मशक्कत के बाद हालातों को काबू में किया। करीब 1 घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण रही और ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे (NH-162) पर लंबा जाम लग गया।

पाली में भड़की आरक्षण की 'आग' तो पुलिस ने भांजी लाठियां, आंसू गैस के गोले  छोड़े

करीब एक घंटे तक हाईवे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर यातायात बहाल कराया। फिलहाल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है फिलहाल शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासन की राष्ट्रीय पशुपालक संघ और डीएनटी (घुमंतु, अर्ध घुमंतु एवं विमुक्त) संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत जारी है।

मौके पर करीब 1 घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति रही।

 

प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें

  1. डीएनटी मंत्रालय का गठन
  2. आवासीय भूमि के पट्टे जारी करना
  3. बच्चों की शिक्षा के लिए अलग बजट
  4. पंचायत और शहरी निकायों में सीट आरक्षण
  5. जातियों की सूची में विसंगतियां दूर करना
  6. सरकारी नौकरी और शिक्षा में 10% आरक्षण

एएसपी विपिन शर्मा ने बताया कि “भीड़ द्वारा पथराव किए जाने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी, लेकिन अब हालात सामान्य हैं। आईजी राजेश मीणा और एसपी आदर्श सिधु भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने उनसे कई दौर की वार्ता की और समझाया, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस हाईवे पर ट्रैफिक शुरू करवाने पहुंची तो भीड़ में से कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को हाईवे से खदेड़ा। हाईवे पर जाम के कारण रूट डायवर्ट किया गया।

Dnt Sangharsh Samiti's Agitation Intensifies In Pali, Highway Blocked -  Amar Ujala Hindi News Live - डीएनटी संघर्ष समिति का आंदोलन उग्र:पाली में  हाईवे जाम करने की कोशिश! पुलिस ने किया ...

बाली एडीएम शैलेंद्र सिंह चारण ने बताया- शाम के समय दिन में 2 बार हाईवे जाम करने की कोशिश की गई। इस दौरान हमने समझाइश का प्रयास किया। इसके बाद भी जब इन्होंने हाईवे जाम कर दिया, तो हल्का बल प्रयोग कर उनको खदेड़ा। फिलहाल मौके पर शांति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *