दिव्यांगजनों को मिली स्कूटी की सौगात, राजस्थान दिवस पर विकास को नई रफ्तार

दिव्यांगजनों को मिली स्कूटी की सौगात, राजस्थान दिवस पर विकास को नई रफ्तार
जयपुर, 18 मार्च।  राजस्थान दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री व जिला प्रभारी मंत्री दिया कुमारी के ब्यावर दौरे ने विकास कार्यों को नई दिशा और गति प्रदान की है। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध पूर्णता एवं आमजन तक अधिकतम लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर ब्यावर जिला पंच गौरव कैलेंडर का विमोचन भी किया गया, जो जिले की उपलब्धियों और संभावनाओं को नई पहचान देगा। प्रभारी मंत्री ने राज्य सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में शामिल नवाचारों, जनहितकारी घोषणाओं और विकासोन्मुखी पहलों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए कार्यक्रम के तहत विधायक कोष से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से 20 दिव्यांगजनों को स्कूटी वितरित की गई। ।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *