पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे की तस्वीर अब साफ हो गई है. बंगाल में जहां बीजेपी को पहली बार जरदस्त जीत हासिल हुई तो वहीं असम में पार्टी वापसी में कामयाब हो गई. जिन राज्यों में चुनाव के नतीजे घोषित होंगे, उनमें पश्चिम बंगाल के अलावा तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी शामिल हैं
पीएम मोदी ने कहा, ‘बंगाल में हमारे कितने ही कार्यकर्ताओं ने अपना जीवन इस जीत के लिए समर्पित किया है. बीजेपी की कितनी ही महिला कार्यकर्ताओं को तमाम अत्याचार सहने पड़े हैं. आप कल्पना नहीं कर सकते कि केरलम और बंगाल में भाजपा के हर कार्यकर्ता को कितनी मुसीबतें झेलनी पड़ी हैं. उन पर कितने जुल्म और अत्याचार हुए हैं. मैं आज बंगाल में भाजपा की सफलता का श्रेय ऐसे सभी कार्यकर्ताओं को और उनके परिवारों को देता हूं. मैं ये जीत बंगाल की जनता को समर्पित करता हूं. अभी 4 मई की ये शाम भले ही ढल रही हो, लेकिन बंगाल की पावन धरा पर एक नया सूर्योदय हुआ है
पीएम मोदी ने कहा, ‘विकसित भारत के निर्माण का एक और महत्वपूर्ण पिलर भारत की नारी शक्ति है. नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है, लेकिन नारी शक्ति की इस रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया. इन नारी विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को पास नहीं होने दिया इसलिए मैंने कुछ दिन पहले कहा भी था कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसे दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा. आज कांग्रेस, TMC और DMK को बहनों-बेटियों ने सजा दी है

नारी शक्ति वंदन बिल को लेकर विपक्ष पर भड़के पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, ‘इन नारी विरोधी दलों ने नारी शक्ति वंदन बिल को पास नहीं होने दिया. मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि इनको महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा. आज टीएमसी, कांग्रेस और डीएमके को सजा मिली है. महिला विरोधी सपा भी अपना पाप को कभी धुल नहीं पाएगी








