पशुपालन मंत्री ने पाली में विकास रथ यात्रा के दौरान दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

पशुपालन मंत्री ने पाली में विकास रथ यात्रा के दौरान दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

सुमेरपुर/मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के सुशासन के दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गिरादड़ा में विकास रथ पहुंचा। विकास रथ के माध्यम से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को डिजिटल एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में प्रस्तुत की गई।

May be an image of text

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने भी ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने बताया कि सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। कुमावत ने यह भी कहा कि विकास रथ यात्रा सुशासन, विकास और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम के समापन पर ग्रामीणों ने सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इसके अलावा इस विकास रथ यात्रा ग्राम पंचायत भांवरी, दयालपुरा, रूपावास, में भी विकास रथ यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।

No photo description available.

इस दौरान मंत्री कुमावत ने गिरादड़ा के चतरदास महाराज सामुदायिक भवन के पास नवनिर्मित टीन शेड का फीता काटकर लोकार्पण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *