सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में बिजली और पेयजल व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सुमेरपुर। ग्रीष्मकालीन परिस्थितियों एवं आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से सुमेरपुर नगरपालिका सभाकक्ष में विद्युत विभाग एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में क्षेत्रवासियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि बिजली कटौती, पेयजल संकट अथवा अन्य किसी भी प्रकार की जनसमस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

May be an image of one or more people, hospital, dais and text

बैठक में आगामी मानसून को देखते हुए संभावित आपात परिस्थितियों एवं प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को विभागीय स्तर पर विशेष टीमें गठित करने तथा शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम एवं टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।

May be an image of one or more people, dais and text

इस अवसर पर नगरपालिका सुमेरपुर द्वारा केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत चयनित 10 लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी वितरित किए गए। लाभार्थियों को योजना का लाभ उठाकर अपने रोजगार एवं व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्र में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने का भरोसा दिलाया। जनहित से जुड़े मुद्दों पर हुई इस बैठक को क्षेत्रवासियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *