सुमेरपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ एवं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दीपक भाटी को भाजपा ओबीसी मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर तथा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में राष्ट्रवादी क्रांतिकारी संत बाबा ललित भारती महाराज ने दीपक भाटी को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपे जाने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने से समाज के विभिन्न वर्गों में पार्टी के प्रति विश्वास और जुड़ाव और अधिक मजबूत होगा।
बाबा ललित भारती महाराज ने कहा कि दीपक भाटी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी की निष्ठापूर्वक सेवा करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, समर्पण और कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति सुमेरपुर सहित पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान की बात है।
उन्होंने विश्वास जताया कि दीपक भाटी अपने नए दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा समाज के विभिन्न वर्गों को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भी दीपक भाटी का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के मांगीलाल कुमावत, वरिष्ठ अधिवक्ता जयंतीलाल माली, कामधेनु नंदी गौशाला के अध्यक्ष किशोर भाटी, मोहनलाल माली, विहिप जिला उपाध्यक्ष झूमरलाल गर्ग, हीरालाल खंडेलवाल, बाबूलाल सुथार, मांगीलाल गहलोत तथा बंशीलाल कुमावत सहित अनेक समाजसेवी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








