कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दावा

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने का दावा

Abhijeet Dipke ने दावा किया है कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अकाउंट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए कहा कि अब उन्हें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस नहीं मिल रहा है।

अभिजीत दिपके ने Meta को टैग करते हुए लिखा:

“मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट का एक्सेस खत्म हो गया है। मैं इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन नहीं हो पा रहा है।”

उन्होंने बताया कि अकाउंट वापस पाने की लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन फिलहाल सफलता नहीं मिली है।

सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है और कई यूजर्स अकाउंट सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं। फिलहाल इस मामले में Meta की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *