गैंगरेप के बाद दो बहनों का सुसाइड, आक्रोशित समाज का फूटा गुस्सा, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर सहित SHO-DySP पर बैठी विभागीय जांच

गैंगरेप के बाद दो बहनों का सुसाइड, आक्रोशित समाज का फूटा गुस्सा, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर सहित SHO-DySP पर बैठी विभागीय जांच

जोधपुर ग्रामीण के खेड़ापा थाना क्षेत्र से दो बहनों के सुसाइड का मामला सामने आया, जिसने पुलिस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं इस मामले में अब एक्शन और चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है, जबकि थाना अधिकारी और डीवाईएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है

पीड़िता ने 11 अप्रैल को ही आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन 33 दिनों तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. उसने लिखित में भी चेतावनी दी थी कि कार्रवाई न होने पर वह जान दे देगी पर पुलिस सोती रही, पुलिस की लापरवाही के चलते एक ही परिवार की दो बेटियों की जिंदगी तबाह हो गई थी. बड़ी बहन की मौत के बाद न्याय के लिए भटक रही छोटी बहन ने आखिरकार सिस्टम से हार मानकर शुक्रवार को पानी की टंकी पर चढ़कर विषाक्त पदार्थ खा लिया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

शिकायत के अनुसार ई-मित्र संचालक महिपाल ने बड़ी बहन को अपने प्रेमजाल में फंसाकर उसके कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे. इसके बाद महिपाल और उसके साथियों शिवराज, गोपाल, वीजाराम, दिनेश, मनोज और पुखराज ने करीब चार साल तक उसे ब्लैकमेल किया, पैसे ऐंठे और उसका शारीरिक शोषण करते रहे.

इस घिनौनी प्रताड़ना से टूटकर बड़ी बहन ने 20 मार्च को आत्महत्या कर ली थी. बड़ी बहन की मौत के बाद इन दरिंदों ने छोटी बहन को निशाना बनाया. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी उसे होटलों और खेतों में ले जाकर गैंगरेप करते रहे. आरोपी खुलेआम घूमकर धमकी देते थे कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती

समाज का फूटा गुस्सा

इस घटना के बाद राजपूत समाज सहित सर्व समाज का गुस्सा फूट पड़ा. मारवाड़ राजपूत समाज के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के नेतृत्व में लोगों ने मथुरादास माथुर (एमडीएम) अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया. समाज ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपियों को बचाने की कोशिश की. माहौल गरमाता देख प्रशासन को झुकना पड़ा और बाद धरना समाप्त हुआ

आक्रोशित समाज का फूटा गुस्सा देख पुलिस के आला अधिकारी सक्रिय हुए. मामले में दो मुख्य आरोपियों को डिटेन कर लिया गया है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी, जबकि 7 अन्य संदिग्धों से गहन पूछताछ जारी है. पूरे मामले की कमान अब एडिशनल एसपी रघुनाथ गर्ग संभाल रहे हैं. उन्होंने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) टीम को मौके पर बुलाया है. पुलिस मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *