पश्चिम बंगाल जीत पर सुमेरपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाया जश्न

पश्चिम बंगाल जीत पर सुमेरपुर में बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, आतिशबाजी व मिठाई बांटकर मनाया जश्न

सुमेरपुर | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद सुमेरपुर क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जीत की खबर मिलते ही कार्यकर्ता एकत्रित हुए और मिठाई बांटकर जश्न मनाया।

शहर के मेहता प्याऊ पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूरा माहौल जश्न में डूबा नजर आया और कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और इस जीत को पार्टी की बड़ी उपलब्धि बताया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और जीत का जश्न मनाया।

इस मौके पर कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें करण सिंह नेतरा, रविकांत रावल, रमेश राखेचा, महेन्द्र माली, चतर्भुज शर्मा, दिनेश सिंह, नटवर भाई, महिपाल राजपुरोहित, अमृत परिहार, विनोद रावल, गणेश भाटी, विनोद चांवरिया, विमल सुथार, जोधराज देवड़ा, गणेश राठौड़, सतपाल मेहरा, नैनामल सहित बांकली मंडल अध्यक्ष हनवंत सिंह मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास और पार्टी की नीतियों की जीत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी पार्टी इसी तरह जनता के बीच अपना मजबूत जनाधार बनाए रखेगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *