पाली जिले को फिर मिला पीएमएसएमए अवार्ड, सीएमएचओ डॉ मारवाल ने लिया दूसरी बार यह सम्मान

पाली जिले को फिर मिला पीएमएसएमए अवार्ड, सीएमएचओ डॉ मारवाल ने लिया दूसरी बार यह सम्मान
पाली, 19 मार्च।  प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत मातृ स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए गुरुवार को पाली जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पाली सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने ग्रहण किया।
आरसीएचओ डॉ विजेन्द्रपाल सिंह चुंडावत ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव काल के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य जांच, परामर्श एवं उपचार सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए राज्य के चिकित्सा संस्थानों में हर माह 9,18 व 27 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसकी प्रभावी क्रियान्विति के परिणामस्वरूप प्रदेश में मातृ मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इस उपलब्धि के दृष्टिगत प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में गर्भवती महिलाओं को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले चिकित्सकों और चिकित्सा संस्थानों को भी गुरूवार को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया गया।
उन्होंने बताया कि जयपुर के राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अतिरिक्त मिशन निदेशक डॉ. टी.शुभमंगला ने पाली सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ वेदांत गर्ग ने बताया कि राजकीय चिकित्सा संस्थानों की श्रेणी में पाली जिले की सुमेरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को भी पुरस्कृत किया गया।
एक या अधिक लोग, लोग मुस्कुरा रहे हैं और पाठ की फ़ोटो हो सकती है
सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने पुरस्कार प्राप्त करने पर पाली जिले की टीम को बधाई दी और टीम को सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लक्ष्य में उत्कृष्ट योगदान करने पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पुरस्कार विजेताओं सहित अन्य चिकित्साकार्मिकों और संस्थानों को संकल्पबद्ध होकर आमजन को सुलभ चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवाने की अपील की है।

एफसीएम इंजेक्शन लगाने में भी पाली जिले की हुई सराहना

पाली/ सीएमएचओ डॉ विकास मारवाल ने बताया कि पिंक पखवाड़ा अभियान और अनीमिया से ग्रसित गर्भवती महिलाओं को एफसीएम इंजेक्शन उपलब्ध करवाने में सराहनीय कार्य करने पर पाली जिले को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी जिलों के जिला प्रजनन एवं स्वास्थ्य अधिकारीगण और संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *