राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने किया मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण, मीडीया देश का चौथा स्तंभ मीडीया का मजबूूत होना आवश्यक, निभाये सकारात्मक भूमिका भी -सांसद राठौड

राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने किया मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण, मीडीया देश का चौथा स्तंभ मीडीया का मजबूूत होना आवश्यक, निभाये सकारात्मक भूमिका भी -सांसद राठौड
पाली, 17 फरवरी। राज्य सभा सांसद मदन राठौड मंगलवार को एक दिवसीय पाली दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित पाली प्रेस क्लब मीडिया गैलेरी में नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया। राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि मीडीया देश समाज का आईना है और देश में मीडीया चौथा स्तंभ है उसका मजबूत होना आवश्यक है, जो समाज में हो रही अच्छी बुरी घटनाओं को कमियों को दिखाता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यथार्थ चित्रण के साथ सकारात्मक व अच्छे बदलाव को अधिक उभारे ताकि समाज में सकारात्मक बदलाव आये। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राठौड ने कहा कि उन्हें सदेव पाली की मीडिया से सिखने को मिला। वे मीडिया के सहयोग के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने भविष्य में भी विकास के लिए यदि किसी भी प्रकार की सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे उसके लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने कार्यक्रम में मीडिया के कार्यशैली की भूरी भूरी प्रशंसा की।
May be an image of temple, dais and text that says '番 CLUC PALI- पाली पालीप्रेसक्लब पाती) प्रेस कलब दिक त'
कार्यक्रम में जिला कलक्टर एलएन मंत्री, डीआईजी आदर्श सिंधू, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ बजरंग सिंह, आईएएस बिरजू गोपाल, एडीएम बजरंगसिंह, एसडीएम विमलेन्द्र सिंह राणावत, सहायक निदेशक जनसम्पर्क सौरभ सिंगारिया, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज, सुनील भंडारी व समारोह में मौजूद रहे व स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार कृपा शंकर त्रिवेदी, ओम चतुर्वेदी, अरूण जोशी, धर्मेन्द्र वैष्णव, कन्नु भीलवारा, छगनलाल भारद्वाज का साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर एलएन मंत्री व पुलिस अधीक्षक आदर्श सिधु ने मीडिया गैलेरी के नवीनीकरण कार्य की प्रशंसा की।
May be an image of one or more people and text
समारोह में सम्पादक अरविन्द शर्मा, सम्पादक नागेश शर्मा, सम्पादक केशर सिंह, पुखराज पटेल, भंवर चौधरी, त्रिलोक चौधरी समेत मीडिया अध्यक्ष शेखर राठौड़, उदयवीरसिंह, सुभाष त्रिवेदी, पन्नालाल चौहान, जय थेवानी, श्याम चौधरी, सुभाष रोहिसवाल, अमृत कुमावत, ओम टेलर, ओम वैष्णव, जितेन्द्र कच्छवाह, मुकेश राजा, सुरेश हेमनानी, कुलदीप, हस्तपाल, सिकन्दर खान, मनोज शर्मा, रविन्द्र सोनी, मुकेश सोनी, पवन पाण्डे, शरद भाटी, आसिफ सिलावट, मनीष, मोहम्मद यासिन सहित अनेक मीडिया प्रतिनिधि व कलेक्ट्रेट अधिकारीगण, विक्रमसिंह परिहार एवं जनसम्पर्क कार्यालय के नरेन्द्रसिंह, युगल किशोर, जगदीश मीणा, हेमंत कुमावत, कपिल शर्मा, नरपत सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। मंच का संचालन संदीप राठौड़ ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *