Sadhvi Prem Baisa Death Case: CBI जांच की सिफारिश कर सकती है राजस्थान सरकार, इंजेक्शन लगाने वाले से हुई पूछताछ

Sadhvi Prem Baisa Death Case: CBI जांच की सिफारिश कर सकती है राजस्थान सरकार, इंजेक्शन लगाने वाले से हुई पूछताछ

जोधपुर में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23) की मौत का मामला लगातार गहराता जा रहा है। बोरानाडा थाना पुलिस ने मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। गुरुवार को बालोतरा स्थित उनके आश्रम में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं मौत की वजह को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Rajasthan Sadhvi Prem Baisa Funeral LIVE Photos Update; Death Mystery |  Barmer News

CBI जांच की सिफारिश

राजस्थान सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश पर विचार करने की बात कही. राज्य के कानून और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि अगर सीबीआई जांच को लेकर जनता की तरफ से मांग आती है तो सरकार नियमों के मुताबिक उस पर जरूर विचार करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक इस मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट सामने नहीं आई है. इस वजह से सरकार ने अभी कोई विचार नहीं किया है

माना यह जा रहा है कि अगर साध्वी की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ता है तो राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार सीबीआई जांच की सिफारिश कर सकती है. राज्य सरकार को साध्वी की मौत से जुड़ी प्रारंभिक रिपोर्ट सोमवार को प्राप्त होगी. कहा जा सकता है कि राजस्थान सरकार इस चर्चित मामले में नजर बनाकर रखे हुए हैं

Pareu Woman Prem Baisa Suspicious Death | Spiritual Path & Father Truck  Driver

इंजेक्शन लगाने वाले से हुई पूछताछ

पुलिस अब मेडिकल एंगल से मामले की जांच कर रही है। संदेह के आधार पर साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाले नर्सिंग कर्मचारी देवी सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। उससे यह जानने की कोशिश की जा रही है कि इंजेक्शन किस दवा का था, किस स्थिति में लगाया गया और इसके बाद साध्वी की तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साध्वी को हल्का बुखार था, जिस पर इंजेक्शन लगाने के लिए देवी सिंह को बुलाया गया था।

साध्वी प्रेम बाईसा को पैतृक गांव में दी गई समाधि; साधु संत और अनुयायी  उमड़े, रात भर होता रहा भजन

सोशल मीडिया पोस्ट

साध्वी के निधन के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट हुआ. इस पोस्ट में उनके जीवन का आखिरी दिन होने का जिक्र है और जो आत्महत्या की ओर इशारा करता है. दूसरी तरफ शक की सुई उनके पिता पर भी उठ रहे हैं क्योंकि मौत के बाद साध्वी के पिता ने पहले पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया. इसके बाद आश्रम के बाहर भारी हंगामा हुआ. साध्वी के भक्तों और स्थानीय लोगों ने सच्चाई छुपाने का आरोप लगाया है. उधर साध्वी के अनुयायियों ने इंसाफ की मांग करते हुए CBI जांच की मांग की

आरोपों पर पिता ने क्या कहा?

साध्वी को समाधि दिए जाने के बाद उनके पिता विरमनाथ का बयान आया है. उन्होंने साध्वी को एक्सपायरी डेट वाला या गलत इंजेक्शन दिए जाने का आरोप लगाया. साध्वी के पिता ने ये भी दावा किया है कि पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जो आश्रम के पास ही रहने वाला व्यक्ति है. साथ ही खुद के ऊपर लग रहे आरोपों का भी विरमनाथ ने जवाब दिया औऱ कहा है कि वो हर तरह की जांच के लिए तैयार हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Feedback Form

Name *
Email *
Phone *
Feedback Message

Membership Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side) *
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back Side) *
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message

Advertise Your Business with Us

Name *
Email *
Phone *
Message

Our Payment Details

Bank Details

Bank Name:- 

A/C Name:- 

A/C Number:- 

IFSC Code:- 

QR Code

Scan This Code to Pay

Reporter Joining Form

Name *
Email *
MOBILE *
Upload Aadhar (front side)
Maximum file size: 10 MB
Upload Aadhar (Back side)
Maximum file size: 10 MB
Photo *
Maximum file size: 10 MB
Message