पाली : शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी की घोषणा

पाली : शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी की घोषणा
पाली, 5 जनवरी। जिले में हो रही शीत लहर को देखते हुए, जिला कलक्टर एल एन मंत्री ने कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए 6 से 8 जनवरी 2026 तक अवकाश की घोषणा की है। यह निर्णय अत्यधिक शीत लहर को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
उन्होंने बताया कि शेष कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी और स्कूल खुले रहेंगे। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों और संबंधित अधिकारियों को इस आदेश के पालन के लिए निर्देशित किया है। यह आदेश सभी निजी व सरकारी स्कूलों के लिए लागू रहेगा। अवकाश अवधि के दौरान विद्यालयों के अध्यापक एवं अन्य कार्मिक नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *