लोकदेवता ओम बन्ना की 37वीं पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु ; “म्हारा ओम बन्ना दर्शन देवो जी” जैसे लोकप्रिय भजनों से कर दिया श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध

लोकदेवता ओम बन्ना की 37वीं पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु ; “म्हारा ओम बन्ना दर्शन देवो जी” जैसे लोकप्रिय भजनों से कर दिया श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध

पाली जिले के रोहट क्षेत्र में फोरलेन हाईवे-62 स्थित लोकदेवता ओम बन्ना मंदिर परिसर में मंगलवार को लोकदेवता बुलेट बाबा ओम बन्ना की 37वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आस्था का विराट सैलाब उमड़ पड़ा, राजस्थान समेत देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और बुलेट बाबा के दरबार में धोंक लगाकर मन्नतें मांगीं और आरती के समय पूरा परिसर ‘जय बुलेट बाबा के जयकारों से गूंज उठा

On the 36th death anniversary of Om Banna, a bhajan evening will be held on  22nd | ओम बन्ना की 36वीं पुण्यतिथि पर 22 को होगी भजन संध्या - Pali (Marwar)  News | Dainik Bhaskar

ओम बन्ना की प्रिय बुलेट बाइक  श्रद्धालुओं की विशेष आस्था का केंद्र बनी रही. बुलेट बाइक को भी इस खस  दिन के लिए फूलों से सजाया गया था. साथ वहां आए श्रद्धालु बाइक की परिक्रमा कर उसके सामने  शीश नवाते हैं और अपनी और अपने परिवार की कुशलता, समृद्धि और सुरक्षा की प्रार्थना करते हैं

Pareek's film on Om Banna and his Bullets, Dug-Dug to be screened in  Toronto | टोरंटो में गुंजेगी ओम बना क बुलेट की धमक: ओम बन्ना व उनकी बुलेट  पर बनाई फिल्म

 

मंगलवार रात आयोजित विशाल भजन संध्या  में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. कार्यक्रम की शुरुआत भजन गायिका पूनम माली ने “गणपति वंदना” और “ओम बन्ना म्हारा पांवणा” भजन से की. इसके बाद श्याम पालीवाल ने “म्हारा ओम बन्ना दर्शन देवो जी” जैसे लोकप्रिय भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया मंच पर प्रकाश माली, लेहरूदास वैष्णव, महावीर सांखला, अनिता जांगिड़, अनिल नागौरी, भगवत सुथार, जोगराज सिंह जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने भावपूर्ण प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा लोकदेवता ओम बन्ना मंदिर परिसर भक्ति में डूबा रहा

Om Banna death anniversary festival celebrated in Chotila | चोटिला में  मनाया ओम बन्ना पुण्यतिथि महोत्सव: भजन संध्या में गाई ओम बन्ना की महिमा,  उमड़े श्रद्धालु - Pali ...

दो दिवसीय बरसी महोत्सव का समापन आज यानी बुधवार को धार्मिक अनुष्ठान, मंगल आरती और महाप्रसादी के साथ धूमधाम से संपन्न होगा. इस अवसर पर चोटिला ठाकुर महान पराक्रमीसिंह, भीमसिंह चोटिला, जसवंतसिंह, मांगूसिंह, मनोहरसिंह निम्बली, विक्रमसिंह जयपुर, सुरेन्द्रसिंह भारला, रामागिरी, भानुसिंह शेखावत, पुजारी श्रवण ओझा सहित हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे

Om Banna death anniversary festival celebrated in Chotila | चोटिला में  मनाया ओम बन्ना पुण्यतिथि महोत्सव: भजन संध्या में गाई ओम बन्ना की महिमा,  उमड़े श्रद्धालु - Pali ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *