नरेश मीणा की रैली में बेनीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा; भजनलाल को सीएम बनाने में हमारा रोल

नरेश मीणा की रैली में बेनीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा; भजनलाल को सीएम बनाने में हमारा रोल

अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में हनुमान बेनीवाल ने रैली और रोड शो किया. अंता के मांगरोल में आयोजित रैली में लोगों से नरेश मीणा को जिताने की अपील करते हुए नागौर सांसद बेनीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है

Image

हनुमान बेनीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को अंता से अंत कर दो. मारवाड़, शेखावाटी और बीकानेर संभाग से हम इन दोनों पार्टियों का अंत कर देंगे. भारतीय जनता पार्टी का हड़ौती अंचल से हुआ था. मेरे जिले में तो मेरे पिता जी झंडा लाए थे और मुझे पकड़ाया, मैंने हटा दिया. बाद में हड़ौती की रानी से लंबा संघर्ष किया और उन्हें तो हटा दिया, लेकिन रानी के बदले भजनलाल का अवतार हुआ

Image

भजनलाल पर हमला बोलते हुए बेनीवाल ने कहा कि वैसे एक चीज ब्राह्मणों को ध्यान रखनी चाहिए कि हम लोग नहीं होते तो वसुंधरा नहीं जातीं. अगर वसुंधरा नहीं जातीं तो भजनलाल सीएम नहीं बनते. ब्राह्मण समाज को समझना चाहिए कि भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाने में कहीं न कहीं पर्दे के पीछे हमारा रोल है. मैडम का जादू खत्म किया और भजनलाल अवतरित हुए

<!--NO_REFRESH-->

RLP सुप्रीमो ने कहा कि आज कांग्रेस और भाजपा यहां पर मिलकर जिस तरीके से काम कर रही है. गृह मंत्री ने कहा था कि खींवसर उपचुनाव में किसी भी तरह से हनुमान बेनीवाल को जीतना नहीं चाहिए. इसके बाद गोविंद सिंह डोटासरा को दिल्ली बुलाया और बीजेपी के बड़े नेता के घर पर मीटिंग हुई, जिसमें कहा गया कि आपको पेपर लीके के मामले में जेल भेजेंगे या फिर बीजेपी की सीटें निकलवाओ. इस पर उसने कहा कि जहां-जहां कहो- टिकट मैं दे दूंगा और जमानत जब्त करवा लूंगा. चार टिकट देकर जमानत भी जब्त करवा ली, यह हुआ राजस्थान के अंदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *