घर में सड़ा हुआ मिला जर्मनी रिटर्न डॉक्टर का शव; बदबू से परेशान पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, इलाके में हड़कंप

घर में सड़ा हुआ मिला जर्मनी रिटर्न डॉक्टर का शव; बदबू से परेशान पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, इलाके में हड़कंप

बीकानेर के करणी नगर इलाके में बुधवार दोपहर एक ऐसी घटना घटी जो पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. होटल करणी भवन पैलेस के पास बने विला भोजवानी से तेज बदबू आने लगी. पड़ोसियों को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है. उन्होंने फौरन पुलिस को खबर की

सूचना मिलते ही सीओ सदर अनुष्का कालिया बीछवाल थाने की टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. मकान का गेट अंदर से बंद था. टीम ने कारपेंटर बुलाया और ताला तोड़ा. अंदर का नजारा देखकर सब सिहर उठे. शव आठ से दस दिन पुराना लग रहा था. शरीर फूल चुका था और तेज दुर्गंध फैल रही थी.

जर्मनी से लौटी महिला डॉक्टर का घर में मिला सड़ा हुआ शव, बदबू से परेशान पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस 

एएसपी सौरभ तिवाड़ी खुद जांच के लिए आए. उन्होंने कहा कि फिलहाल यह जांच का विषय है. इन्वेस्टिगेशन पूरी होने पर ही मौत का कारण साफ होगा. एफएसएल की टीम जगह से नमूने लिए. सबूत जुटाने में कोई चूक नहीं हुई

डॉ. मोनिका भोजवानी जर्मनी से लौटी हुईं एक सफल डॉक्टर थीं. लेकिन पिछले तीन साल से वह इसी विला में अकेले रह रही थीं. पड़ोसी बताते हैं कि वह बाहर कम ही निकलतीं. कई दिनों से तो दरवाजा भी नहीं खुला था. कोई फोन भी नहीं आया था. यही वजह रही कि बदबू फैलने पर किसी ने ध्यान दिया. मोनिका का परिवार जर्मनी में बसा है. उनके भाई डॉ. संजय भोजवानी को खबर पहुंचा दी गई है. वह गुरुवार तक बीकानेर आ जाएंगे

पुलिस ने पूरी कार्रवाई भाई और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में की. भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया था. खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान की एंबुलेंस से शव को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया. वहां पोस्टमॉर्टम होगा. डॉक्टरों की रिपोर्ट से ही साफ होगा कि मौत प्राकृतिक थी या कुछ और. इलाके वाले हैरान हैं. पुलिस ने कहा कि कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी. जांच तेज है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *