30 लोगों से भरी पिकअप 3 बार पलटी; बेटी को ससुराल से लाने जा रहा था परिवार, 25 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक

30 लोगों से भरी पिकअप 3 बार पलटी; बेटी को ससुराल से लाने जा रहा था परिवार, 25 लोग घायल, 4 की हालत नाजुक

धौलपुर जिले बाड़ी शहर से गुजर रहे एनएच 11 बी स्थिति बॉबी ढाबे के नजदीक 30 लोगों से भरी पिकअप गाड़ी पहिया निकलने की बजह से तीन बार पलटी खाकर पलट गई. इस हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं. घायलों में करीब आधा दर्जन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है

राजस्थान: हाईवे पर 3 बार पलटी 30 लोगों से भरी पिकअप, 4 की हालत नाजुक; बेटी को ससुराल से लाने जा रहे थे सभी

बाड़ी शहर के किरी मोहल्ला निवासी भूरी सिंह कुशवाहा और उसके परिवार के लोग 2 नवंबर को हुई बेटी की शादी के बाद विदाई कराने पिकअप गाड़ी में सवार होकर उसकी ससुराल जा रहे था. पिकअप गाड़ी में पुरुष और बच्चे समेत करीब 30 लोग बैठे हुए थे. बाड़ी शहर के बाईपास पर तेज रफ्तार में पिकअप गाड़ी का पहिया निकालने की वजह से खाई में तीन पलटी खाकर हाईवे किनारे पलट गई

स्थानीय लोग दुर्घटना को देख मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने पुलिस को सूचित कर घायलों को बाहर निकाला. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सभी घायलों को बाड़ी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई गंंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है कोतवाली थाना प्रभारी अमित शर्मा ने बताया पिकअप गाड़ी का पहिया निकालने की वजह से हादसा हुआ है

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *