बदला लेने के लिए हाथ-पैर तोड़ बनाया वीडियो; 4 साल पहले वीडियो वायरल होने से थे नाराज

बदला लेने के लिए हाथ-पैर तोड़ बनाया वीडियो; 4 साल पहले वीडियो वायरल होने से थे नाराज

सीकर जिले के रींगस क्षेत्र में दो युवकों के साथ बेरहमी से मारपीट करके उनके हाथ-पांव तोड़ दिए गए . खौफ पैदा करने के लिए आरोपियों ने युवकों के साथ मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस की सजगता के चलते वीडियो वायरल नहीं कर पाए

Rajasthan: 4 साल पहले वीडियो वायरल होने से थे नाराज, बदला लेने के लिए हाथ-पैर तोड़ बनाया वैसा VIDEO

जानकारी के मुताबिक, दो युवकों के साथ मारपीट की घटना रींगस थाना क्षेत्र के लांपुवा की है. जहां पर कैंपर सवार कुछ युवकों ने सुरेश व महेश नामक दो युवकों के साथ मारपीट की. घटना के दौरान आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का भी प्रयास किया. हालांकि पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते आरोपियों की यह कोशिश नाकाम रही

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपी नरेंद्र ऐचरा, रिंकू सिंह और तंवर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान इस्तेमाल की गई कैंपर गाड़ी भी जब्त कर ली गई है. पुलिस की जांच में पता चला कि 4 साल पहले मारपीट का वीडियो वायरल करने से आरोपी युवक नाराज थे

जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने दो युवकों के साथ लोहे के रॉड से मारपीट की और हाथ-पैर तोड़ दिए. इस मारपीट दोनों पीड़ित युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है. उधर पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश के लिए गिरफ्तार तीनों युवकों से पूछताछ कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *