राजस्थान में चक्का जाम की तैयारी, प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

राजस्थान में चक्का जाम की तैयारी, प्राइवेट बस ऑपरेटर्स ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

जयपुर में सभी तरह की बसों के मालिकों की बैठक में राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा निर्णय लिया गया. बैठक में ऑपरेटर्स ने सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी तरह की बसें बंद रखकर चक्का जाम किया जाएगा

बैठक में परिवहन विभाग के खिलाफ आंदोलन तेज करने पर भी सहमति बनी. ऑपरेटर्स ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार व्यावहारिक समाधान नहीं निकालती, तब तक वे पीछे नहीं हटेंगे. इससे पहले सोमवार को बस संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मिलने पहुंचा था और अपनी मांगों को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है

Latest Jaisalmer News in Hindi | जैसलमेर समाचार | Jaisalmer Hindi News -  NDTV Rajasthan

 

 

 

उन्होंने कहा कि हजारों बसों में एकसाथ बदलाव करना संभव नहीं है, इसलिए परिवहन विभाग को कम से कम तीन माह का समय देना चाहिए. ऑपरेटर्स का कहना है कि विभाग के आदेशों से बस मालिकों पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है

बस एसोसिएशन का कहना है कि सुरक्षा मानकों का ध्यान रखने के लिए कहा गया और बस संचालक इन बातों का ध्यान रखेंगे. लेकिन आरटीओ द्वारा 2 लाख रुपए का चालान बनाया जा रहा है, वो गलत है. बस संचालकों की मुख्य मांग है कि परिवहन विभाग ने जिन बसों में मॉडिफिकेशन को लेकर कार्रवाई शुरू की है, उन्हें सुधार के लिए कुछ समय दिया जाए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *