केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, जीएसटी स्लैब में कमी से बाजारों में जबरदस्त उत्साह है और अर्थव्यवस्था को नया प्रोत्साहन मिला

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले, जीएसटी स्लैब में कमी से बाजारों में जबरदस्त उत्साह है और अर्थव्यवस्था को नया प्रोत्साहन मिला

दीपावली के अवसर पर अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में शेखावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय देश को इस बार ‘डबल दीपावली’ का उत्सव दे गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि से लेकर दीपावली तक बाजारों में अप्रत्याशित रौनक देखने को मिली है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि आज अधिकांश उत्पाद भारत में ही निर्मित हो रहे हैं, जिससे बिक्री का सीधा सकारात्मक प्रभाव देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ा है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जीएसटी स्लैब में की गई कमी का असर अब देशभर के बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उपभोक्ताओं में उत्साह और कारोबारियों में विश्वास बढ़ा है। शेखावत ने बताया कि उपभोक्ता वस्तुओं और इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर जीएसटी दरों में कमी आने के बाद से मार्केट में जबरदस्त उछाल देखा गया है।

Image

शेखावत ने कहा कि यह कदम केवल उपभोक्ताओं के लिए राहत या बचत का अवसर नहीं है, बल्कि इससे उत्पादन और रोजगार के अवसरों में वृद्धि भी हो रही है। जब बाजार में मांग बढ़ती है तो उत्पादन स्वतः बढ़ता है और इससे रोजगार के नए अवसर सृजित होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी का यह निर्णय न केवल आर्थिक दृष्टि से, बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत सराहनीय है।

Image

दीपावली पर शुभकामनाएं दीं
शेखावत ने लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुःख, संकट और कष्ट दीपों की ज्योति के साथ जलकर भस्म हो जाएं। हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने प्रयासों से उन घरों में रोशनी लाएं जहां अब तक अंधेरा है।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *