भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यालय में किया लक्ष्मी पूजन, देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना, अंता उपचुनावों में किया जीत का दावा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा कार्यालय में किया लक्ष्मी पूजन, देश-प्रदेश में खुशहाली की कामना, अंता उपचुनावों में किया जीत का दावा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधिवत रूप से लक्ष्मी पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देश की समृद्धि, खुशहाली और मजबूती की कामना करते हुए कहा कि दीपावली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समृद्ध भारत की ओर एक संकल्प भी है। राठौड़ ने कहा कि हमने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूरे विधि-विधान से दीपावली पूजन कर भगवान से प्रार्थना की कि भारतीय जनता पार्टी और अधिक सशक्त, समर्पित और जनकल्याणकारी बने। सभी देवताओं की कृपा सब पर बनी रहे, देश आत्मनिर्भर बने, और भारत का गौरव विश्व में और बढ़े।

Image

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे लोकल पर वोकल, स्वदेशी अपनाओ, आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि देशवासियों को चाहिए कि वे स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करें ताकि देश का धन देश में ही रहे और स्थानीय लोगों को रोजगार मिले। हम हर घर स्वदेशी, हर घर आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ें, यही इस दीपावली का संदेश है।

Image

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अंता विधानसभा उपचुनावों पर जनता के उत्साह का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा द्वारा घोषित प्रत्याशी को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा का प्रत्याशी निष्कलंक, जमीन से जुड़ा हुआ और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।  राठौड़ ने कहा कि नामांकन में बिना किसी बड़े आयोजन के हजारों लोगों की स्वस्फूर्त उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि जनता का भरोसा भाजपा पर है। आने वाले समय में सभी बड़े नेता प्रचार में जुटेंगे और भाजपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *