जयपुर में रिकवरी एजेंट ने किया विवाहिता से रेप:किश्त की वसूली के लिए आया घर, विरोध करने पर पति को मरवाने की धमकी दी

जयपुर में रिकवरी एजेंट ने किया विवाहिता से रेप:किश्त की वसूली के लिए आया घर, विरोध करने पर पति को मरवाने की धमकी दी

जयपुर में रिकवरी एजेंट के एक विवाहिता से रेप करने का मामला सामने आया है। किश्त की वसूली के लिए वह अपने दोस्त के साथ घर आया था। जबरदस्ती का विरोध करने पर पति को मरवाने के साथ घर की नीलामी करवाने की धमकी दी। बगरू थाने में पीड़ित विवाहिता ने आरोपी रिकवरी एजेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

पुलिस ने बताया- बगरू की रहने वाली 25 साल की विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लोन की किस्त ड्यू होने वसूली के लिए 9 अक्टूबर को दो लड़के घर पर आए थे। किश्त के रुपए देने की कहने पर पति के बाहर गए होने की बताया। पति के शाम को घर आने पर किश्त लेकर जाने की कहने के बाद भी दोनों लड़के घर में ही बैठ गए। घर की साफ-सफाई के दौरान कमरे में पीछे से आकर एक लड़के कमरा लॉक कर दिया।

पीछे से पकड़ जबरदस्ती करने का विरोध कर शोर मचाया। आरोपी लड़के ने शोर मचाने को लेकर धमकाया। पति को जान से मरवाने की धमकी देकर घर की नीलामी करवाने की धमकी दी। डरा-धमकाकर आरोपी लड़के ने जबरन उसके साथ रेप किया। पति के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। बगरू थाने में सोमवार शाम पीड़ित विवाहिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *