‘पाकिस्तान के साथ जंग शुरू करना नहीं था ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य’आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. – राजनाथ सिंह

‘पाकिस्तान के साथ जंग शुरू करना नहीं था ऑपरेशन सिंदूर का लक्ष्य’आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. – राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार (2 अक्टूबर, 2025) को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का मकसद पाकिस्तान के साथ तनाव बढ़ाकर युद्ध शुरू करना नहीं था. उन्होंने कहा कि खुशी है कि इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया और आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी. राजनाथ सिंह ने भारत और पाकिस्तान के बीच चली 3-4 दिन की लड़ाई के पांच महीने बाद यह बयान दिया है

गुरुवार को दशहरा के मौके पर उन्होंने गुजरात के भुज में एक सैन्य अड्डे पर शस्त्र पूजा की. इस दौरान सैनिकों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही. राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के एयर डिफेंस सिस्टम को भेदने की असफल कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम को बेनकाब कर दिया और दुनिया को संदेश दिया कि वह अपने प्रतिद्वंद्वी को भारी नुकसान पहुंचा सकता है.

उन्होंने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान ने लेह से लेकर सर क्रीक तक भारत की रक्षा प्रणाली को भेदने की असफल कोशिश की. अपनी जवाबी कार्रवाई में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी वायु रक्षा प्रणाली को पूरी तरह से बेनकाब कर दिया और दुनिया को यह संदेश दिया कि भारतीय सेनाएं जब चाहें और जहां चाहें, पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत ने संयम बरता क्योंकि उसकी सैन्य कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ थी. उन्होंने कहा, ‘इसे बढ़ाना और युद्ध छेड़ना ऑपरेशन सिंदूर का मकसद नहीं था.’ 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत ने 6-7 मई की मध्यरात्रि को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान के नियंत्रण वाले इलाकों में आतंकी ढांचों को निशाना बनाया गया. इसके बाद दोनों देशों से 4 दिन तक एक-दूसरे पर हमले किए गए और 10 मई को सैन्य कार्रवाई रोकने पर सहमति के साथ सीजफायर हुआ

खबरें और भी हैं…

कोलंबिया में राहुल गांधी का बड़ा बयान- भारत में लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं. हम चीन की तरह लोगों को दबा नहीं सकते

PM मोदी के बयान पर बोले असदुद्दीन ओवैसी, ‘RSS के एक भी आदमी ने मुल्क के लिए जान नहीं गंवाई’,

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *