4 महीने के बच्चे की मौत, अस्पताल में हंगामा; टीका लगाने वाले स्टाफ पर आरोप

4 महीने के बच्चे की मौत, अस्पताल में हंगामा; टीका लगाने वाले स्टाफ पर आरोप

जिले के अयाना कस्बे में चार महीने के बच्चे की टीकाकरण के बाद मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार अयाना निवासी रामअवतार की पत्नी सुनीता अपने 4 महीने के बेटे को टीका लगवाने के लिए अयाना अस्पताल गई थी। परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के कुछ घंटों बाद बच्चे के शरीर पर कई जगह दाग और स्पॉट नजर आने लगे और रात में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

इसके बाद परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बच्चे के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने टीका लगाने वाले स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

सूचना मिलने पर अयाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर माहौल शांत करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इटावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इटावा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयकिशन मीणा ने बताया कि मामले में चिकित्सा प्रभारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *