राजमाता बायोसा का 26वां वार्षिकोत्सव 22 से 24 तक, विश्व ख्यात भजनों के साथ भजनी अपनी प्रस्तुती देंगे…

राजमाता बायोसा का 26वां वार्षिकोत्सव 22 से 24 तक, विश्व ख्यात भजनों के साथ भजनी अपनी प्रस्तुती देंगे…

शिवगंज नगर की धन्यधरा पर श्री राजमाताजी बोयासा राजबायोसा का 26 वां वार्षिक महोत्सव श्री राजमाता सेवा समिति, राजमाता महिला मंडल, राजमाता भक्त मंडल शिवगंज के संयुक्त तत्वावधान में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है शिवगंज नगर में आस्था और श्रद्धा का संगम एक बार फिर देखने को मिलेगा। आयोजन को लेकर श्री राजमाता सेवा समिति, राजमाता महिला मंडल एवं समस्त भक्त मंडल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, माला-मंडप और फूलों की विशेष सजावट की गई हे

आयोजकों के अनुसार….

22 अप्रैल सुबह 10 बजे नवयुवक मंडल की ओर से मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी। रात 9 बजे लोकदेवता रामदेवजी का ब्यावला गाया जाएगा। 23 अप्रैल को भजन संध्या होगी व संतों का आगमन होगा। 24 अप्रैल को सोनी कुंज दादावाड़ी स्कूल के पास पंडाल में प्रसादी का वितरण किया -समाज जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस बार कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा और आध्यात्मिक वातावरण मिल सके।

भजनों की प्रस्तुतियां……

भजन संध्या में गुजरात के भजन गायक नारायण का संदेश ठाकर, मोइनुद्दीन मनचला, महेंद्र सिंह राठौड़, रामेश्वर माली, उपस्थित मधुबाला राव, सुनीता जांगिड़, मशरूम मनचला, किशोर पालीवाल, मोहित राज, शुभम भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग……

कार्यक्रम में युवाचार्य स्वामी अभ्यदास महाराज एवं महंत योगीराज रेवानाथ महाराज का सानिध्य मिलेगा। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, पूर्व विधायक संयम लोढ़ा उपस्थित रहेंगे। सम्मानित अतिथियों में एस्ट्रो साइटिस्ट डॉ. सरस्वती देव कृष्ण गौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाडा, रायचंद सोनी सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *