शिवगंज नगर में आस्था और श्रद्धा का संगम एक बार फिर देखने को मिल रहा हे। नगर की धन्यधरा पर श्री राजमाता बोयासा ( राजबायोसा ) का 26 वां वार्षिक महोत्सव बायोसा के भक्तो द्वारा शिवगंज में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है आज सुबह 10 बजे नवयुवक मंडल की ओर से मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई।

भक्तों की आस्था स्थली राज बायोसा मंदिर में तीन दिवसीय होने वाले 26 वां वार्षिक महोत्सव के उपलक्ष में आज ( बुधवार ) को गाजे-बाजे एवं देवी देवताओं की झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सेकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में शिवगंज-सुमेरपुर सहित आसपास के गांवों के साथ आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया शोभायात्रा में कई महिलाओं ने मंगल गीत गाए। राज बायोसा के जयकारे लगाते व डीजे की धुन पर नृत्य करते दिखे।

शोभायात्रा कृष्ण मंदिर, गौशाला शिवगंज से मुख्य बाज़ार, गोल बिल्डिंग, गजानन मंदिर से बाजार होते हुए एक बजे मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।








