डेयरी बूथ में महिला का अर्द्ध नग्न हालत में पड़ा मिला शव , चेहरे पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने रेप की जताई आंशका, FSL और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से सबूत जुटाए।

डेयरी बूथ में महिला का अर्द्ध नग्न हालत में पड़ा मिला शव , चेहरे पर मिले चोट के निशान, पुलिस ने रेप की जताई आंशका, FSL और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से सबूत जुटाए।

जयपुर में शुक्रवार देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। खाली पड़े डेयरी बूथ में महिला का शव अर्द्ध नग्न हालत में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के साथ ही शरीर पर रगड़ के निशान मिले हैं।

रात करीब 2:30 बजे स्थानीय सिक्योरिटी गार्ड को विद्याधर नगर 15-नंबर बस स्टैंड के पास खाली पड़े डेयरी बूथ का गेट खुला दिखाई दिया। घूमते हुए वहां से निकलते समय उसने अंदर घुसकर देखा तो उसमें महिला अर्द्ध नग्न हालत में बेहोश पड़ी थी। उसके होट व माथे से ब्लड भी आ रहा था। बेसुध पड़ी महिला को देखकर उसने तुरंत विद्याधर नगर थाना पुलिस को सूचना दी।

विद्याधर नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डेयरी बूथ में मिली महिला की मौत हो चुकी थी। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त हालत में थे। उसके चेहरे पर चोट के साथ ही शरीर पर रगड़ के निशान थे। पुलिस ने FSL और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से सबूत जुटाए है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने महिला से रेप की आंशका भी जताई है। पुलिस मामले में दो-तीन लोगों को राउंडअप कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने महिला की हत्या होने के चलते FSL और डॉग स्क्वायड टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की उम्र करीब 30 साल है। वह पिछले तीन-चार दिन से खानाबदोश घूम रही थी। इसके साथ ही रोड किनारे फुटपाथ पर ही सोती थी। जिस स्थिति में महिला की लाश मिली है, उससे रेप होने की बात से इनकार नहीं किया गया है, हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने मामले में दो-तीन नशेड़ियों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं…

गुरुद्वारा मेहताबगढ़ साहिब के प्रबंधन को लेकर हुए हिंसक विवाद, अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध, भारी पुलिसबल की तैनाती

कांग्रेस के दिग्गज नेता रामेश्वर डूडी का निधन, देर रात ली अंतिम सांस, ब्रेन स्ट्रोक के बाद पिछले दो साल से कोमा में थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *