दर्दनाक सडक हादसा; ट्रक ने पति-पत्नी और मासूम बच्चे को कुचला, तीनों की मौके पर मौत, ट्रक चालक फरार

दर्दनाक सडक हादसा; ट्रक ने पति-पत्नी और मासूम बच्चे को कुचला, तीनों की मौके पर मौत, ट्रक चालक फरार

बूंदी के तालेड़ा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पति, पत्नी और उनके एक वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया।

तालेड़ा पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार टेलर ने बताया कि रविवार दोपहर सांवलपुरा निवासी सुंदर सिंह पुत्र दरबासा सिंह मोटर साइकिल से अपनी पत्नी राजकोर और एक वर्षीय पुत्र अमृत उर्फ अमनदीप सिंह को लेकर गांव से निकले थे, लेकिन हाइवे पर तेज गति से आए ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. दुर्घटना में तीनों को मौत हो गई

Rajasthan: दर्दनाक हादसे में उजड़ गया परिवार, ट्रक ने पति-पत्नी और मासूम बच्चे को कुचला; तीनों की मौके पर मौत

जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना नेशनल हाईवे-52 पर तालेड़ा थाना क्षेत्र के सादड़ी कट के पास हुई। तालेड़ा थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज के अनुसार ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण टक्कर बेहद भीषण थी। टक्कर लगते ही बाइक सवार पति-पत्नी और उनका मासूम बच्चा उछलकर सड़क पर गिर पड़े। गंभीर चोटें लगने के कारण तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान सांवलपुरा गुमानपुरा निवासी सुंदर सिंह (36) पुत्र दरबासा सिंह, उनकी पत्नी राज कौर (30) और एक वर्षीय बेटे अमृत उर्फ अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।

Bundi Road Accident

हादसे के बाद तीनों शवों को तालेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की और यातायात बहाल कराया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है, वहीं चालक की तलाश की जा रही है

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी अपने नन्हे बच्चे के साथ कोटा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रहे ट्रक ने अचानक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े. हादसा इतना भयावह था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *