चारों तरफ मची चीखपुकार; ट्रैक पर तबाही का मंजर, दिलदहला देने वाली तस्वीरें

चारों तरफ मची चीखपुकार; ट्रैक पर तबाही का मंजर, दिलदहला देने वाली तस्वीरें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लालखदान रेलवे स्टेशन के निकट सोमवार को एक दर्दनाक रेल दुर्घटना घटित हुई। हावड़ा मार्ग पर चल रही कोरबा पैसेंजर ट्रेन और एक मालगाड़ी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। चारों ओर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ डिब्बों में यात्रियों के फंसे होने की संभावना जताई जा रही है।

Bilaspur Train Accident Scene of devastation on the track screams all around

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू टीम, मेडिकल यूनिट और राहत दल को घटनास्थल पर रवाना किया। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें भी राहत-बचाव कार्य में लगी हुई हैं। भारी संख्या में स्थानीय लोग भी मदद के लिए वहां पहुंच गए हैं, जिससे घटनास्थल पर बड़ी भीड़ इकट्ठा हो गई। घायलों को स्ट्रेचर और एंबुलेंस की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बड़ा ट्रेन हादसा, पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की  टक्कर में 6 की मौत

पूरे रूट पर ट्रेन संचालन रोक दिया गया है। कई ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ को वैकल्पिक मार्गों से उनके गंतव्य की ओर भेजा जा रहा है। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए रेलवे की ओर से बसों और अन्य साधनों की व्यवस्था की जा रही है।

बिलासपुर में कोरबा पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर, कई लोगों के मौत की  आशंका | Korba passenger train and goods train collides many people died and  injured in Bilaspur

फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। रेलवे की जांच टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मुआयना कर रही है और तकनीकी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हादसे के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *