सांवलिया सेठ मंदिर भंडार की काउंटिंग प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न

राजस्थान के खास कृष्णधामों में से एक श्री सांवलिया जी मंदिर में करीब डेढ़ महीने बाद चतुर्दशी की सुबह राजभोग आरती के तुरंत बाद मंदिर का भंडार खोला गया. राजभोग आरती के बाद विधिवत चढ़ावे की गिनती की प्रक्रिया शुरू की गई. इसी के चलते दानपात्रों को खोला गया और नकद राशि की गिनती शुरू की गई. पहले दिन की काउंटिंग में 10 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि सामने आई. बताया जा रहा है कि गिनती का कार्य मशीन और हाथ, दोनों माध्यमों से किया गया, जो शाम तक जारी रहा.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के गिनती

सांवलिया सेठ मंदिर भंडार खोलने और काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई. सुबह से ही मंदिर परिसर चढ़ावे की गिनती के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. जिसके लिए मंदिर का दानपात्र  मन्दिर मण्डल सीईओ, मन्दिर मण्डल अध्यक्ष समेत अधिकारी व सदस्यों की मौजूदगी में खोला गया. जिसमें से सबसे पहले नोटों के बंडल निकाले गए. व्यवस्थित तरीके से उनकी गणना की गई.

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *