मुख्य सचिव ने नीमराना थाना का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं की सराहना की

मुख्य सचिव ने नीमराना थाना का किया निरीक्षण व्यवस्थाओं की सराहना की
जयपुर, 26 मार्च।   मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को नीमराना थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने थाना के मालखाना का अवलोकन करते हुए वहां रखे अभिलेखों एवं सामग्री के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम सहित विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर साफ-सफाई, रिकॉर्ड प्रबंधन एवं कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।
उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए निर्देशित किया कि पारदर्शिता एवं तत्परता के साथ आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहें तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखा जाए।
इस दौरान एमडी रीको शुभांगी स्वर्णकार, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश सहारण सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस ने मुख्य सचिव को थाना परिसर में गार्ड ऑफ़ ऑनर भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *