शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या? तीन गिरफ्तार, ये गिरफ्तारियां बिहार और उत्तर प्रदेश से की गई

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या? तीन गिरफ्तार, ये गिरफ्तारियां बिहार और उत्तर प्रदेश से की गई

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां बिहार और उत्तर प्रदेश से की गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, एक आरोपी उत्तर प्रदेश के बलिया जिले का रहने वाला है, जिसे बिहार में पकड़ लिया गया. वहीं जांच में एक अन्य आरोपी का कनेक्शन अयोध्या के आसपास के इलाके से सामने आया है. यूपी से भी इस हत्याकांड से जुड़े आरोपियों को हिरासत में लिया गया है.

बंगाल पुलिस लगातार अलग-अलग राज्यों में छापेमारी कर रही है और मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की साजिश कैसे रची गई और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे. इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड के बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं

खबर अपडेट की जा रही है…

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *