श्री द्वारकाधीश सेवा समिति पाली 18 वर्षो से कर रही है गौ सेवा

श्री द्वारकाधीश सेवा समिति पाली 18 वर्षो से कर रही है गौ सेवा
पाली, 04 मार्च।  पाली श्री द्वारकाधीश सेवा समिति व भामाशाह के सहयोग द्वारा होली के पावन पर्व पर इस साल भी द्वारकाधीश सेवा समिति के द्वारा गौ माता को चारे का प्रसाद का भोजन करवाया गया, जब सभी होली के पावन पर्व को मनाने में व्यस्त रहते हैं, तब इन मित्रों द्वारा गौ माता को चारे का प्रसाद पाली के विभिन्न स्थानों व गौशाला में जाकर चारे का प्रसाद  का भोजन करवाया जाता है, फिर अंत में श्री द्वारकाधीश नगरी झीतरा जाकर गौशाला में गायों को चारे का प्रसाद का भोजन करवा के द्वारकाधीश के दर्शन किए जाते हैंl
इन मित्रों के द्वारा मनीष दवे, तरुण शर्मा, तरुण सोनी, कमलेश प्रजापत, संदीप व्यास, संदीप दवे, ललित सोनी, जीतू सोनी, गिरीश सोनी, नंदू सोनी, हितेश सोनी, मदनलाल, राजेंद्र प्रजापत, पवन सोनी, मुकेश सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता के सहयोग से यह पुण्य का कार्य पूर्ण किया जाता है l
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *