राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह यूपी के नए डिप्टी CM की रेस में? 6 नए मंत्री भी राज्य सरकार में शामिल किए जा सकते हैं

राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह यूपी के नए डिप्टी CM की रेस में? 6 नए मंत्री भी राज्य सरकार में शामिल किए जा सकते हैं

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई में संगठनात्मक बदलाव की प्रक्रिया के बीच सूत्रों का दावा है कि राज्य को नया उप मुख्यमंत्री मिल सकता है. सूत्रों की मानें तो इस रेस में पूर्व सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का नाम रेस में सबसे आगे है.

जानकारी के मुताबिक यूपी बीजेपी अध्यक्ष के चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा. मंत्रिमंडल में 6 नए लोग शामिल हो सकते हैं. यूपी सरकार में अभी 54 मंत्री हैं और कुल 60 बनाए जा सकते हैं. सूत्रों के अनुसार कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है. मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार में समाजवादी पार्टी के बागियों को भी जगह मिल सकती है. 2 से 3 बागी मंत्री बनाए जा सकते हैं

सूत्रों के अनुसार संभावित मंत्रिमंडल विस्तार में न सिर्फ बीजेपी बल्कि राष्ट्रीय लोकदल और अपना दल से भी एक मंत्री बनाए जा सकते हैं. हालांकि यह सब प्रक्रिया बीजेपी यूपी के अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद होगी.

Advertisement

इन सबके बीच यूपी बीजेपी चीफ भूपेंद्र सिंह चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. पार्टी में संगठनात्मक बदलावों के संदर्भ में चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक तौर पर बड़ी पार्टी है . संगठन का कोई भी कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बन सकता है . संगठन का महा पर्व हमने पूरे साल चलाया है. अब प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया तक पहुंचाया. कल नामांकन होगा और परसों अधिकृत तौर पर प्रदेश अध्यक्ष का एलान होगा

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *