राजस्थान में पानी-बिजली की कमी नहीं होगी:शेखावाटी को यमुना का पानी मिलेगा, 2026 में किसानों को दिन में बिजली मिलेगी – सीएम भजनलाल

राजस्थान में पानी-बिजली की कमी नहीं होगी:शेखावाटी को यमुना का पानी मिलेगा, 2026 में किसानों को दिन में बिजली मिलेगी – सीएम भजनलाल
राजस्थान में पानी-बिजली की कमी नहीं होगी:शेखावाटी को यमुना का पानी मिलेगा, 2026 में किसानों को दिन में बिजली मिलेगी – सीएम भजनलाल

सीएम भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को किसानों को बिजली-पानी देने का वादा दोहराया। शेखावाटी के किसानों को यमुना का पानी मिलेगा, इसके लिए डीपीआर तैयार हो रही है। आगामी 10 दिसंबर को जयपुर में पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनाल शर्मा हैदराबाद में प्रवासी राजस्थानी मीट को संबोधित कर रहे थे।

कहा कि हमारी सरकार ने आते ही पहला काम पानी को लेकर किया। हमारी पहली कैबिनेट में हमने इस बात पर विचार किया कि राजस्थान की पहली आवश्यकता क्या हैं। हमने तय किया कि हम पानी को लेकर काम करेंगे।

जयपुर में आयोजित होगा पहला प्रवासी राजस्थानी दिवस

सीएम भजनलाल ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकार की ओर से राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान हर साल 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाने की घोषणा की गई थी। इसी क्रम में इस साल 10 दिसंबर को जयपुर में प्रथम प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी प्रवासी राजस्थानियों को इस आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस की श्रृंखला की शुरूआत शुक्रवार को हैदराबाद से की गई है। आगे भी देश के विभिन्न हिस्सों में इस तरह की मीट आयोजित की जाएगी। जिससे देश और दुनिया में मौजूद प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ संबंधों को मजबूती मिले।

प्रवासी राजस्थानियों के लिए बनेगा विशेष विभाग मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस के दौरान शिक्षा, पर्यटन, उद्योग, स्वास्थ्य और जल संचयन जैसे क्षेत्रों के लिए विभिन्न सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार हर साल प्रवासी राजस्थानी सम्मान देगी और विभिन्न अवसरों पर भी सराहनीय कार्य करने वाले प्रवासियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के व्यावसायिक और सामाजिक प्रयासों में सहयोग के लिए एक विशेष विभाग का गठन किया जाएगा।

प्रवासी राजस्थानियों के परिवारजन के लिए प्रदेश के हर जिले में सिंगल प्वॉइंट कॉन्टेक्ट बनाया गया है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

खबरें और भी हैं…

जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा बने राजस्थान HC के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, 27 सितम्बर को लेंगे शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *