21अप्रैल को राजस्थान आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण

21अप्रैल को राजस्थान आ रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण
जयपुर, 7 अप्रैल।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने X हैंडल पर जानकारी देते हुए लिखा कि यह गर्व का विषय है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण हेतु वीरधरा राजस्थान पधार रहे हैं।
 शर्मा ने लिखा कि यह रिफाइनरी मारवाड़ सहित पूरे राजस्थान के आर्थिक कायाकल्प और युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने वाली ‘भाग्यरेखा’ सिद्ध होगी। राजस्थान की समस्त जनता की ओर से प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है।
Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *