पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन, नए भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के नए विधानसभा भवन का उद्घाटन, नए भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

रायपुर, शनिवार (1 नवंबर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 51 एकड़ में फैले विशाल नए विधानसभा भवन का उद्घाटन किया पीएम मोदी ने इस दौरान विधानसभा के नए भवन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया

Image

अधिकारियों ने बताया कि नया रायपुर अटल नगर में मंत्रालय के करीब निर्मित विधानसभा भवन अपनी शानदार, आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल इमारत के लिए जाना जाएगा. उन्होंने कहा कि 51 एकड़ में फैली और 324 करोड़ रुपये की लागत से बना नया विधानसभा भवन सिर्फ एक इमारत नहीं है, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और प्रगतिशील भावना का प्रतीक है

Image

बताया कि विधानसभा भवन का निर्माण वर्तमान और भविष्य की सुविधाओं को ध्यान में रखकर किया गया है. उन्होंने बताया कि विधानसभा भवन का निर्माण ऐसे किया गया है कि कभी यहां दिन में बिजली बंद होने पर अंधेरा नहीं होगा तथा प्राकृतिक रोशनी यहां हमेशा रहेगी. उन्होंने बताया कि सदन में बने गलियारों का निर्माण करने के दौरान ध्यान रखा गया है कि उनके किसी भी कोने से सदन की कार्यवाही को देखा जा सकता है और यदि सदन का विस्तार करने की भविष्य में जरूरत होगी तो बगैर किसी तोड़फोड़ के आसानी से इसका विस्तार किया जा सकेगा

Image

बताया कि ‘धान का कटोरा’ के नाम से प्रख्यात छत्तीसगढ़ में विधानसभा भवन की छत पर धान की बालियों और पत्तियों को उकेरा गया है. यहां के ज्यादातर दरवाजे और फर्नीचर बस्तर के काष्ठ शिल्पियों द्वारा बनाए गए हैं. विधानसभा का नया भवन आधुनिकता और परंपरा का संगम है. राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नए विधानसभा भवन को वर्तमान और भविष्य की जरूरत के हिसाब से बनाया गया है. आधुनिक, सर्वसुविधायुक्त, सुसज्जित सदन को 200 सदस्यों के बैठने के लिए विस्तारित किया जा सकता है. भविष्य में कागजरहित विधानसभा संचालित हो सके, इसके लिए जरुरी व्यवस्थाओं और प्रौद्योगिकी का समावेश किया गया है

Image

विधानसभा भवन को तीन हिस्सों में बनाया गया

विधानसभा भवन को तीन हिस्सों में बनाया गया है. ‘विंग-ए’ में विधानसभा का सचिवालय है, ‘विंग-बी’ में सदन, सेंट्रल हॉल, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष का कार्यालय है. ‘विंग-सी’ में सभी मंत्रियों के कार्यालय बने हुए हैं. आधुनिकतम सुविधाओं से लैस यह भवन पूर्णतः ऊर्जा-कुशल और हरित निर्माण प्रौद्योगिकी से बना है. सौर संयंत्र के साथ ही वर्षा जल के संचयन के लिए दो सरोवर भी बनाए जा रहे हैं

Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *