नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर बरसे पायलट, SIR को लेकर निर्वाचन पर आयोग उठाया सवाल

नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर बरसे पायलट, SIR को लेकर निर्वाचन पर आयोग उठाया सवाल

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने सोमवार को टोंक में पार्टी कार्यालय पर एसआईआर के मुद्दे पर कार्यकार्ताओं के साथ बैठक की. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद सचिन पायलट ने मीडिया से बातचीत में बिहार चुनाव और अंता उपचुनाव के रिजल्ट पर अपनी बात रखी. उन्होंने अंता उपचुनाव के रिजल्ट पर कहा कि सरकार ने पूरी ताकत लगा दी, इसके बाद बावजूद कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने शानदार जीत दर्ज की है

Image

सचिन पायलट ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान लोगों के खातों में 10-10 हजार रुपये डाले गए, लेकिन निर्वाचन आयोग ने इस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। पायलट ने सवाल उठाया कि क्या कर्नाटक चुनावों में भी इसी तरह की स्थितियां देखने को मिलेंगी और आयोग की भूमिका पर चिंता व्यक्त की।

पायलट ने कहा कि एसआईआर को लेकर राहुल गांधी ने तमाम सबूत प्रस्तुत किए, मगर किसी भी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अब राजस्थान में भी एसआईआर सर्वे शुरू हो चुका है और कांग्रेस की ओर से नियुक्त बीएलए इस प्रक्रिया पर निगरानी रख रहे हैं। पायलट ने उम्मीद जताई कि राजस्थान में वोट चोरी जैसी कोई घटना सामने नहीं आएगी, लेकिन यदि ऐसा हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

Image

राजस्थान में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों पर टिप्पणी करते हुए पायलट ने कहा कि अंता उपचुनाव हाईकोर्ट द्वारा भाजपा विधायक को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निकाय और पंचायती राज चुनाव भी हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही कराए जा रहे हैं। पायलट ने दावा किया कि अगर भाजपा का बस चले, तो वह चुनाव करवाए ही नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *