यात्रियों को 610 करोड़ रुपये का रिफंड; मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के प्रदर्शन में लगातार सुधार

यात्रियों को 610 करोड़ रुपये का रिफंड; मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के प्रदर्शन में लगातार सुधार

इंडिगो संकट के बीच कंपनी के सीईओ पीटर एल्बर्स ने रविवार (7 दिसंबर 2025) को धीरे-धीरे हम वापस ट्रैक पर आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब सिस्टम में सुधार हो रहा है और आज हम लगभग 1650 फ्लाइट चलाने की स्थिति में हैं. कंपनी ने दावा किया है कि नेटवर्क लगभग पूरी तरह बहाल हो चुका है

एविएशन मिनिस्ट्री ने बताया कि अब तक यात्रियों को 610 करोड़ रुपये का रिफंड जारी किया गया है. सरकार ने प्रभावित हुए सभी यात्रियों को रात 8 बजे तक पूरा रिफंड लौटाने का आदेश दिया है. आधिकारिक बयान में कहा गया कि एयरलाइन को कैंसिलेशन से प्रभावित यात्रा को रिशेड्यूल करने के लिए कोई एक्सट्रा चार्ज लगाने की अनुमति नहीं है.

Image

बयान में कहा गया कि यात्रियों की सक्रिय सहायता के लिए समर्पित सपोर्ट सेल बनाए गए हैं ताकि रिफंड और पुनः बुकिंग संबंधी समस्याओं का समाधान बिना किसी देरी या असुविधा के किया जा सके. मंत्रालय ने कहा कि इंडिगो के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है और उड़ानें सामान्य स्तर पर लौट रही हैं

एविएशन मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने कहा कि एविएशन नेटवर्क तेजी से हो रहा सामान्य हो रहा है और परिचालन पूरी तरह से स्थिर होने तक सुधारात्मक उपाय जारी रहेंगे. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, पिछले चार दिनों में एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की परेशानियों को कम करने के लिए लगातार कई पक्षों से बातचीत की गई है और इसके साथ रियल-टाइम में स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. सभी ऑपरेटरोंहवाईअड्डा निदेशकों, ग्राउंड-हैंडलिंग एजेंसियों और अन्य सभी पक्षकारों के साथ नियमित बैठकें आयोजित की गई हैं

Image

उन्होंने कहा कि ऑपरेटरों को फंसे हुए यात्रियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों का विशेष ध्यान रखने का निर्देश शामिल है. इंडिगो को कैंसिलेशन के बारे में यात्रियों को समय पर सूचित करने और रद्द या अत्यधिक विलंबित उड़ानों के लिए आज रात 8:00 बजे तक सभी रिफंड पूरे करने का निर्देश दिया गया है.

इंडिगो की उड़ानों का संचालन शुक्रवार को 706 से बढ़कर शनिवार को 1,565 हो गया और रविवार के अंत तक इसके 1,650 तक पहुंचने की संभावना है. अन्य सभी डोमेस्टिक फ्लाइट सुचारू रूप से और पूरी क्षमता से काम कर रही हैं. साथ मंत्रालय ने इंडिगो को यह भी निर्देश दिया गया है कि वह व्यवधानों के कारण यात्रियों से अलग किए गए सभी सामान का 48 घंटों के भीतर पता लगाकर उन्हें पहुंचा दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *