संसद में वंदे मातरम् पर बहस और अगले साल बंगाल में चुनाव, प्रियंका गांधी ने बताया सरकार का मकसद

संसद में वंदे मातरम् पर बहस और अगले साल बंगाल में चुनाव, प्रियंका गांधी ने बताया सरकार का मकसद

केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार वंदे मातरम पर आज बहस इसलिए चाहती थी क्योंकि बंगाल में चुनाव होने वाले हैं वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि वंदे मातरम आधुनिक राष्ट्रवाद की अभिव्यक्ति है. वंदे मातरम पर बहस अजीब लगी. उन्होंने सवाल किया कि 75 साल से देश आजाद है तो वंदे मातरम पर बहस आज क्यों हो रही है?

उन्होंने कहा कि इस बहस के पीछे दो मकसद हैं. पहला चुनावी मकसद है, क्योंकि अगले साल पश्चिम बंगाल में चुनाव है. ऐसे में हमारे प्रधानमंत्री महोदय अपनी भूमिका बनाना चाहते हैं. वहीं, दूसरा मकसद यह है कि जिन लोगों ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी, देश के लिए कुर्बानियां दीं, यह सरकार उन पर नए आरोप लादने का मौका चाहती है. ऐसा करके सरकार देश का ध्यान जनता के जरूरी मुद्दों से भटकाना चाहती है

Priyanka Gandhi News,Priyanka Gandhi: इंदिरा गांधी का बेलछी, प्रियंका का  उन्नाव, हाथरस, संभल... लोकसभा में 'आयरन लेडी' दिखने की कोशिश - indira gandhi  belchi priyanka gandhi hathras ...

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भाषण तो अच्छा देते हैं, लेकिन तथ्यों के मामले में कमजोर पड़ जाते हैं. पीएम मोदी जिस तरह तथ्यों को जनता के सामने रखते हैं, ये उनकी कला है. लेकिन मैं तो जनता की प्रतिनिधि हूं, कोई कलाकार नहीं हूं

उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि यहां हमारा मकसद क्या है? लोगों ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, उन्होंने हम पर जो भरोसा किया है, और उनके प्रति हमारा जो फर्ज है, हम उसे कैसे पूरा कर रहे हैं? हमें यह जानकारी चाहिए. क्योंकि अब, इस स्टेज पर, हम इस सदन में अपने राष्ट्रगीत पर बहस करने जा रहे हैं. आपने इस बहस के लिए कहा है. आपने इसकी मांग की थी. आप चुनाव सुधारों पर बहस के लिए नहीं कह रहे थे, यह कह रहे थे कि जब तक हम उस पर बहस नहीं करते, किसी और बात पर चर्चा नहीं होनी चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *