यूपी में कैबिनेट विस्तार के 8वें दिन हुआ विभागों का बंटवारा, 8 मंत्रियों को विभाग आवंटित

यूपी में कैबिनेट विस्तार के 8वें दिन हुआ विभागों का बंटवारा, 8 मंत्रियों को विभाग आवंटित

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के 8वें दिन विभागों का बंटवारा हुआ है. आठ मंत्रियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. भूपेन्द्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विभाग दिया गया है, जबकि मनोज पाण्डेय को खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली है. अजीत सिंह पाल को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सौंपा गया है.

वहीं सोमेन्द्र तोमर को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में राजनैतिक पेंशन, सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग दिया गया है. कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास, कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत, सुरेन्द्र दिलेर को राजस्व तथा हंस राज विश्वकर्मा को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग में राज्य मंत्री बनाया गया है. विभागों के इस बंटवारे को सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ 2027 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार के बीच तालमेल मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *