देश में राजस्थान आर्थिक अपराध में पहले नंबर पर:महिला अपराध में तीसरे और हत्या मामलों में पांचवें स्थान पर; NCRB ने जारी किया रिकॉर्ड

देश में राजस्थान आर्थिक अपराध में पहले नंबर पर:महिला अपराध में तीसरे और हत्या मामलों में पांचवें स्थान पर; NCRB ने जारी किया रिकॉर्ड

देशभर की ताजा एनसीआरबी रिपोर्ट बताती है कि आर्थिक अपराध में राजस्थान पहले स्थान पर, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में तीसरे स्थान पर और हत्या मामलों में पांचवें स्थान पर है। यानी राजस्थान प्रथम एक श्रेणी में ही नहीं है, बल्कि हत्या और महिला अत्याचार में भी टॉप फाइव में शामिल है। वहीं पूरे देश की बात करें तो एनसीआरबी की क्राइम इन इंडिया-2023 की रिपोर्ट के अनुसार संज्ञेय अपराध में 7.2 और साइबर क्राइम में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की ओर से जारी आंकड़ों में पहले आर्थिक अपराध की बात करते हैं। आर्थिक अपराध में देश में 1 लाख 98 हजार 916 मामले दर्ज हुए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा 27,675 मामले राजस्थान में दर्ज कराए गए। दूसरे नंबर पर तेलंगाना में 22 हजार 881, तीसरे नंबर पर उत्तरप्रदेश में 23 हजार 428, महाराष्ट्र में 19 हजार 803 और आंध्रप्रदेश में 8 हजार 664 मुकदमे दर्ज हुए।

एनसीआरबी के अनुसार साल 2023 में देशभर में हत्या के 27 हजार 56 मामले दर्ज हुए। देशभर में हत्या के मामलों में राजस्थान पांचवे नंबर पर रहा। उत्तरप्रदेश पहले नंबर पर रहा, जहां हत्या के 3 हजार 206, बिहार में 2 हजार 862, महाराष्ट्र में 2 हजार 208, मध्यप्रदेश में 1 हजार 832 और राजस्थान में 1 हजार 804 मामले दर्ज हुए।

रिपोर्ट के अनुसार देशभर में महिलाओं के खिलाफ 4 लाख 48 हजार 211 मामले दर्ज हुए। इनमें से उत्तरप्रदेश में 66 हजार 381, महाराष्ट्र में 47 हजार 101, राजस्थान में 45 हजार 450, पश्चिम बंगाल में 34 हजार 691 और मध्यप्रदेश में 32 हजार 342 मामले दर्ज हुए हैं।

साइबर क्राइम में 31% की वृद्धि दर्ज की गई है। देश में वर्ष 2023 के दौरान साइबर क्राइम के 86 हजार 420 केस दर्ज हुए। फ्रॉड लैंगिक शोषण और फिरौती इसके प्रमुख कारण रहे। साइबर क्राइम में राजस्थान 8वें नंबर पर रहा।

और पढ़ें…

यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शस्त्र पूजन पर बवाल; गहलोत बोले- RSS एक्स्ट्रा कॅन्सिट्यूशनल अथॉरिटी

पुलिस हिरासत में आदिवासी युवक की मौत, कलेक्ट्रेट के सामने सड़क पर बैठे MP रोत

बीकानेर डांडिया नाइट में विवाद, दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई पत्थरबाजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *