डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार; बोले- मैं खुले मंच पर बहस के लिए तैयार हूं

डोटासरा के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार; बोले- मैं खुले मंच पर बहस के लिए तैयार हूं

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार शाम जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था. साथ ही भाजपा सरकार के 73% वादे पूरे होने के दावे पर आमने-सामने बैठकर बात करने की चुनौती भी दी थी

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए डोटासरा की चुनौती को स्वीकार कर लिया है. उन्होंने शनिवार दोपहर जयपुर में मीडिया से बातचीत में कहा है कि वे खुले मंच पर बहस के लिए तैयार हैं

राठौड़ ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए अपनी सरकार की तुलना पिछली गहलोत सरकार से की. सांसद ने कहा, ‘कांग्रेस के समय में पेपर लीक हुआ करते थे. हमने ऐसा करने वालों को पकड़कर जेल में बंद करा और सजा दी. अब पेपर लीक नहीं हो रहे हैं. हमने सब काम किया है, विपक्ष को यह सब क्यों नहीं दिख रहा है? उनको अब चश्मा बदलना पड़ेगा

राठौड़ ने आगे कहा, ‘विकास हो रहा है, उसको देखना चाहिए. लेकिन वो देखना तो दूर, सोचना तक नहीं चाहते. सीएम भजनलाल ने कल अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंकड़े पेश किए हैं. उन्हें देखकर कोई भी कह सकता है कि कांग्रेस ने जो 5 साल में काम किए, उससे ज्यादा हमने 2 साल में कर दिए. कांग्रेस के समय में पुलिस मार खाती थी, अब अपराधी पकड़े जा रहे हैं. अपराध कम हो रहे हैं. हम चाहते हैं , हमारी कमियां निकालो, तो हम उनको दूर करेंगे. लेकिन विपक्ष केवल हंगामा करना चाहता है, जिसका कोई मतलब नहीं है

राठौड़ ने पिछली कांग्रेस सरकार पर स्थिरता न होने का सीधा आरोप लगाया, जिसके कारण धरातल पर निवेश नहीं आया. उनके अनुसार, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सत्ता बचाने और गिराने में लड़ते रहते थे, जिससे निवेशकों को सरकार अस्थिर लगी. उन्होंने जोर देकर कहा, ‘हमारी भजनलाल सरकार स्थाई है. केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार ने मिलकर जनता का विश्वास हासिल किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *