प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर कार्यक्रम का लाईव प्रसारण शनिवार को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर कार्यक्रम का लाईव प्रसारण शनिवार को
पाली, 27 फरवरी।   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 फरवरी शनिवार को अजमेर जिले की प्रस्तावित यात्रा पर रहेगे। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला, ब्लॉक व ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 11 बजे लाईव दिखाया जायेगा। आयोजित होने वाले कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा व प्रसारण समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय पर किया जाएगा।
जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने इसकी व्यवस्थाओं के लिये आदेश जारी कर संबधित को आवश्यक निर्देश जारी किये है। जिले से इस कार्यक्रम के लिये जिसके तहत आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार / राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले जिले के लगभग पांच हजार (विधानसभा सोजत से तीन हजार, मारवाड़ जंक्शन एवं पाली प्रत्येक से एक हजार) लाभार्थी भाग लेंगें।
बसो का चेक पोस्ट चंडावल होगा जो 28 फरवरी शनिवार को प्रातः 5ः30 बजे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिये भाग लेने के लिये अजमेर प्रस्थान करेंगी। इस दिन रोजगार मेला भी आयोजित किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *