रावण दहन देखने आई लोगों में मची अफरा-तफरी,दशहरा मैदान में हाथी हुआ बेकाबू

रावण दहन देखने आई लोगों में मची अफरा-तफरी,दशहरा मैदान में हाथी हुआ बेकाबू

कोटा में रावण दहन के दौरान दशहरा मैदान में हाथी बेकाबू हो गया. शोभा यात्रा में शामिल हाथी के बेकाबू होने के चलते कुछ देर के लिए भगदड़ भी मच गई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. घटना उस वक्त हुई, जब ग्राउंड में भगवान लक्ष्मीनारायण की सवारी पहुंची. इस दौरान शोभायात्रा में शामिल एक हाथी पटाखे की आवाज से बेकाबू हो गया. इसी के चलते अफरा-तफरी का माहौल हो गया है और लोग इधर-उधर भागने लगे. हालांकि कुछ पलों में ही हाथी पर सवार महावत ने उसे काबू में कर लिया. इस घटना को कई लोगों ने कैमरे में कैद किया और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया

वहीं, कोटा में दशहरे पर 221.5 फीट ऊंचा रावण का पुतला जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया गया. हालांकि रावण का विशाल पुतला तकनीकी कारण और बारिश की वजह से पहली बार में पूरी तरह नहीं लग पाया. इसके चलते 40 लाख रुपए की लागत से बने इस पुतले को रिमोट से जलाया गया. अब कोटा का नाम एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज होगा

यह भी पढ़ेंः

7 मिनट तक जलने के बाद जमीन पर गिरा पुतला,जोधपुर में जय श्रीराम के जयकारों के बीच रावण दहन

पाली :चंद सैकेंड में स्वाहा हुए अंहकारी रूपी पुतले, 40 मिनट तक आतिशबाजी हुई

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *