टीम इंडिया की बंपर जीत, भारत ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, जायसवाल का शतक

टीम इंडिया की बंपर जीत, भारत ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा, जायसवाल का शतक

भारत ने तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हरा दिया है. यशस्वी जायसवाल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी फिफ्टी लगाई. इस मैच को जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है. विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम 270 रनों पर सिमट गई थी. जवाब में टीम इंडिया ने 61 गेंद रहते 9 विकेट से यह मैच जीत लिया.

ind vs sa 3rd odi highlights scorecard india beats south africa by 9 wickets yashasvi jaiswal century virat kohli rohit sharma india vs south africa टीम इंडिया की बंपर जीत, जायसवाल का शतक फिर ROKO ने बरपाया कहर, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा

271 रनों के लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई. सीरीज के पिछले 2 मैचों में जायसवाल सिर्फ 40 रन बना पाए थे. दबाव में रहकर उन्होंने 75 गेंदों में अपने पचास रन पूरे किए. उन्होंने रोहित शर्मा के साथ 155 रन की सलामी साझेदारी की. जायसवाल इस मैच में 121 गेंद में 116 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस पारी में उन्होंने 12 चौके और 2 छक्के लगाए. जायसवाल अब ऐसे छठे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में शतक लगाया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *