असम में विकास की धारा बिना रुके बह रही, असम की धरमी से मेरा अलग लगाव- पीएम मोदी

असम में विकास की धारा बिना रुके बह रही, असम की धरमी से मेरा अलग लगाव- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (19 दिसंबर, 2025) को असम की राजधानी गुवाहाटी में स्थित लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने गुवाहाटी में एक कार्यक्रम को भी संबोधित किया। जहां उन्होंने कहा कि आज का दिन विकास का उत्सव है। यह केवल असम का नहीं, बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत के विकास का जश्न है। पीएम मोदी ने आगे वहां उपस्थित सभी लोगों से अपने फोन के फ्लैश को जलाने की अपील भी की।

Image

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पूर्वोत्तर राज्यों में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी और सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार पूर्वोत्तर को देश के विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में असम और पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

Image

गुवाहाटी में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर किया बड़ा हमला

प्रधानमंत्री मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के लिए असम और पूर्वोत्तर का विकास उनके एजेंडे में ही नहीं था, बल्कि असम को ईस्ट पाकिस्तान का हिस्सा बनाने की साजिश रची जा रही थी. उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सरकारों में बैठे लोग कहते थे कि असम और पूर्वोत्तर में जाता ही कौन है? उनकी सोच थी कि असम और पूर्वोत्तर को आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे और हाईवे की क्या जरूरत है. इसी सोच की वजह से कांग्रेस ने दशकों तक इस पूरे क्षेत्र की उपेक्षा की

Image

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “कांग्रेस 6-7 दशकों तक गलतियां करती रही, मोदी एक-एक करके उन गलतियों को सुधार रहा है. मेरे लिए असम का विकास जरूरत भी है, जिम्मेदारी भी है और इसकी जवाबदेही भी है. इसलिए पिछले 11 सालों में असम, पूर्वोत्तर के लिए लाखों-करोड़ो की परियोजनाएं शुरू हुई हैं. असम भारतीय न्याय संहिता (BNS) लागू करने में नंबर एक राज्य बना है. कांग्रेस के समय असम में बिना पर्ची, बिना खर्ची के सरकारी नौकरी मिलना असंभव था, लेकिन आज यहां हजारों युवाओं को बिना पर्ची, बिना खर्ची के नौकरी मिल रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “पूर्वोत्तर में जहां पहले हिंसा और खून-खराबा होता था, आज वहां 4G और 5G टेक्नोलॉजी के जरिए डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच रही है. जो जिले कभी हिंसाग्रस्त माने जाते थे, आज वे आकांक्षी जिले के रूप में विकसित हो रहे हैं.” उन्होंने कहा, “आने वाले समय में यही इलाके इंडस्ट्रियल कॉरिडोर भी बनेंगे. इसलिए आज नॉर्थ ईस्ट को लेकर एक नया भरोसा जगा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *