इंस्टीट्यूट की लड़कियों के साथ अश्लील चैट्स सामने आई, स्टूडेंट्स के साथ सोने की डिमांड-दोस्तों को पार्टनर दिलाता, चैतन्यानंद के और कितने राज

इंस्टीट्यूट की लड़कियों के साथ अश्लील चैट्स सामने आई, स्टूडेंट्स के साथ सोने की डिमांड-दोस्तों को पार्टनर दिलाता, चैतन्यानंद के और कितने राज

दिल्ली के वसंत कुंज में श्रीसीम के पूर्व हेड स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को लेकर दिल्ली पुलिस रोज नए खुलासे कर रही है। करोड़ों के फर्जीवाड़े के अलावा चैतन्यानंद पर इंस्टीट्यूट की ही 17 स्टूडेंट्स ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पहले इंस्टीट्यूट की लड़कियों के साथ अश्लील चैट्स सामने आई। फिर कमरे से सेक्स टॉय और 5 पोर्न सीडी मिलीं। पुलिस ने चैतन्यानंद की चैट डिटेल देखकर इस बात का भी शक जताया कि वो हनीट्रैप की साजिश भी रचता था। हालांकि, अभी ये साफ नहीं हुआ है कि ऐसे कितने लोगों को टारगेट किया गया। चैतन्यानंद अपने जानने वालों को सेक्स पार्टनर भी दिलाता था। पुलिस को इससे जुड़ी चैट भी मिली है

पुलिस में हमारे सोर्सेज के मुताबिक, फरारी के वक्त भी वो फोन से सिर्फ वाई-फाई कनेक्ट कर लड़कियों से चैट करता था। इनमें इंस्टीट्यूट की स्टूडेंट्स नहीं बल्कि बाहरी लड़कियां होती थीं। उसके फोन में कई एयरहोस्टेस और लड़कियों की फोटोज भी मिली हैं। इसमें चैतन्यानंद के रूम पर आने वाली लड़कियों की फोटोज शामिल हैं। जहां वो लड़कियों को बुलाकर यौन उत्पीड़न करता था। इनमें से ज्यादातर तस्वीरें रात में खींची गई हैं और काफी आपत्तिजनक हैं।

दिल्ली के वसंत कुंज नॉर्थ पुलिस स्टेशन में 23 जुलाई को पहली FIR दर्ज होने के बाद ही आरोपी स्वामी चैतन्यानंद फरार हो गया था। इस फरारी के दौरान मथुरा और आगरा के बीच वो 15 से ज्यादा जगहों पर रहा। वो संत के तौर पर कुछ धार्मिक स्थलों पर भी रहा। इसके अलावा उन होटलों या लॉज में भी रहा, जहां सीसीटीवी कैमरे न लगे हों।

आगरा में गिरफ्तारी से पहले आरोपी चैतन्यानंद ने अपना फोन नंबर बंद कर रखा था, लेकिन रात में लड़कियों से बात करने के लिए वो लंदन का अपना वॉट्सएप नंबर इस्तेमाल करता था। चैतन्यानंद के फोन के IP एड्रेस से पुलिस को उसकी लोकेशन मिली, जिसके बाद 28 सितंबर को उसे अरेस्ट कर लिया गया था।

यह भी पढ़ेंः

भजनलाल सरकार ने राजस्थान के कर्मचारियों और पेंशनर्स को दिवाली का तोहफा,3 प्रतिशत बढ़ा डीए…1 जुलाई से लागू

जयपुर: मरीज को बिस्किट दिया, फोटो खिंचवाकर लिया वापस, बीजेपी की महिला नेता का वीडियो वायरल

बच्चों की मौत हो जाना एक बहुत गंभीर बात है,कहीं ना कहीं सिस्टम में कमी को दिखाता है.”- पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़

राजस्थान बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत,घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 35-50 पैसे प्रति यूनिट की राहत

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *