रावतभाटा में हैवी वॉटर प्लांट में गैस लीकेज, बंद पड़े कम्प्रेशर से गैस लीकेज के चलते हादसा, 4 मजदूर घायल; मचा हड़कंप

रावतभाटा में हैवी वॉटर प्लांट में गैस लीकेज, बंद पड़े कम्प्रेशर से गैस लीकेज के चलते हादसा, 4 मजदूर घायल; मचा हड़कंप

चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा स्थित भारी पानी सयंत्र में गैस रिसाव की चपेट में आने से 4 श्रमिक घायल हो गए. इनमें दो की हालत गम्भीर बताई जा रही हैं. जानकारी के अनुसार, रावतभाटा के हैवी वॉटर प्लांट में अचानक से गैस रिसाव हो गया. गैस रिसाव होते ही वहां मौजूद श्रमिकों में हड़कंप मच गया

रावतभाटा में हैवी वॉटर प्लांट में गैस लीकेज, 4 मजदूर घायल; मचा हड़कंप

गैस रिसाव की चपेट में आने से भैंसरोड़गढ़ निवासी धर्मेंद्र लोहार और बिहार निवासी जय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. साथ ही वहां दो अन्य श्रमिक भी घायल हो गए. दो गंभीर घायलों को रावतभाटा के परमाणु बिजलीघर अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को कॉरिडोर बनाकर कोटा अस्पताल रेफर किया गया

भारी पानी संयंत्र में गैस रिसाव, 5 कर्मचारी आए चपेट में, ग्रीन कॉरिडोर बना  2 को कोटा किया रैफर

वहीं, दो अन्य घायलों में शिवजी बैरवा निवासी रावतभाटा और मधुसूदन मालव निवासी छीपाबडौद (बारां) को परमाणु बिजलीघर रावतभाटा के हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. दोनों घायलों का इलाज जारी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *